लाइव न्यूज़ :

34 वर्षीय महिला के साथ 3 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर महिला को किया आग के हवाले

By आकाश चौरसिया | Updated: February 17, 2024 16:41 IST

मध्य प्रदेश के मुरैना में महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया और फिर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब इस केस की तहकीकात कर पता लगया है कि महिला 80 फीसदी तक आग से झुलस गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुरैना में महिला के साथ 3 लोगों ने गैंगरेप कियाइस वारदात में महिला 80 फीसदी झुलस गई हैअब पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है

नई दिल्ली: 34 वर्षीय महिला के साथ मध्य प्रदेश के मुरैना में गैंगरेप हुआ और फिर उसे आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया। पुलिस की मानें तो पीड़ित महिला 80 फीसदी जल चुकी है और उसे ग्वालियर में ट्रीटमेंट के लिए एडमिट कराया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने बताई है। अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में घटित हुई। 

मीडिया से बात करते हुए अंबाह पुलिस स्टेशन के दरोगा अलोक परिहार ने कहा कि पीड़िता एक महिला के साथ समझौता करने के लिए गांव गई थी, जिसने अपने पति पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता का रेप महिला के घर में मौजूदा तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ किया था। अधिकारी ने बताया कि बाद में तीनों और आरोपी महिला ने उस पर ईंधन डाला और आग लगा दी, जिससे वो 80 फीसदी तक जल गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें एक वाहन में अस्पताल ले जाई जा रही पीड़िता यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर आरोपी महिला और पुरुषों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

परिहार ने कहा, पीड़िता का पति बलात्कार मामले में जमानत पर है, ने पुलिस को वीडियो सौंप दिया है। हालांकि, पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है, उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

टॅग्स :Madhya PradeshइंदौरIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई