लाइव न्यूज़ :

असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में अब तक 3,015 लोग गिरफ्तार, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- बुराई के खिलाफ लड़ाई जारी

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 14:14 IST

सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मामले में अब तक 3015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने ट्वीट करके बताया कि मामले में अब तक 3015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान जारी रहेगासीएम बोले- इस मामले में लोग बाहर निकलकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं

गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाल विवाह के खिलाफ पिछले सप्ताह से सरकार का अभियान जारी है। मामले में अब तक 3 हजार से भी अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मामले में अब तक 3015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा, बाल विवाह के खिलाफ हमारी कार्रवाई दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अब तक 3,015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सकारात्मक पक्ष यह है कि अब लोग बाहर निकल रहे हैं और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।   

आपको बता दें कि लगभग दो माह पूर्व, सीएम हिमंत बस्वा सरमा ने पुलिस को निर्देश  दिया था कि उन्हें असम के कुछ हिस्सों में बाल विवाह के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। सीएम के निर्देशों के अनुसार ही राज्य में बाल विवाह के खिलाफ इतना बड़ा अभियान चलाया गया और अभी यह अभियान जारी है। 

इस अभियान में पहले, जिला पुलिस प्रमुखों को राज्य में बाल विवाह के मामलों के बारे में पता लगाने के लिए गांव के बुजुर्गों, विभिन्न समुदायों के प्रमुखों और ग्राम रक्षा कर्मियों से संपर्क करने के लिए कहा गया था। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद