असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में अब तक 3,015 लोग गिरफ्तार, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- बुराई के खिलाफ लड़ाई जारी
By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2023 14:14 IST2023-02-13T14:13:24+5:302023-02-13T14:14:22+5:30
सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मामले में अब तक 3015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में अब तक 3,015 लोग गिरफ्तार, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- बुराई के खिलाफ लड़ाई जारी
गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाल विवाह के खिलाफ पिछले सप्ताह से सरकार का अभियान जारी है। मामले में अब तक 3 हजार से भी अधिक लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि मामले में अब तक 3015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा, बाल विवाह के खिलाफ हमारी कार्रवाई दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अब तक 3,015 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। सकारात्मक पक्ष यह है कि अब लोग बाहर निकल रहे हैं और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
आपको बता दें कि लगभग दो माह पूर्व, सीएम हिमंत बस्वा सरमा ने पुलिस को निर्देश दिया था कि उन्हें असम के कुछ हिस्सों में बाल विवाह के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। सीएम के निर्देशों के अनुसार ही राज्य में बाल विवाह के खिलाफ इतना बड़ा अभियान चलाया गया और अभी यह अभियान जारी है।
Our crackdown against child marriage has entered it's second week with 3,015 arrests made so far. The drive against this social evil will continue. The positive side is that now people are coming out and surrendering before police.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 13, 2023
इस अभियान में पहले, जिला पुलिस प्रमुखों को राज्य में बाल विवाह के मामलों के बारे में पता लगाने के लिए गांव के बुजुर्गों, विभिन्न समुदायों के प्रमुखों और ग्राम रक्षा कर्मियों से संपर्क करने के लिए कहा गया था।