लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक हादसाः 30 वर्षीय सौतेले पिता अरेस्ट, 10 साल की बेटी के साथ रेप, 6 साल की पुत्री पर गलत नजर...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 27, 2021 21:52 IST

22 जुलाई की देर शाम विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर से सौतेले पिता द्वारा दो नाबालिग से दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद प्राप्त हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन में ही आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दी।23 जुलाई को परिवाद में अंकित तथ्यो की जांच की गई।

अलवरः राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 30 वर्षीय सौतेले पिता को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित दुष्कर्म करने और छह साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है।

 

अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही तीन दिन में ही आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दी।

गौतम ने बताया कि 22 जुलाई की देर शाम विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर से सौतेले पिता द्वारा दो नाबालिग से दुष्कर्म व दुष्कर्म के प्रयास का परिवाद प्राप्त हुआ था। जिसमे दूसरे दिन 23 जुलाई को परिवाद में अंकित तथ्यो की जांच की गई। जांच मे तथ्य सही पाये जाने पर थाना एनईबी पुलिस द्वारा 23 जुलाई को ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

उन्होंने बताया पुलिस ने पीडित बहनों के मेडिकल, 164 सीआरपीसी के बयान व साक्ष्य संकलन कर प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घन्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद तीन दिन में आरोपी के खिलाफ जांच पूरी कर अदालत के समक्ष आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया।

मध्य प्रदेश : दलित किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर की आत्महत्या

 मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक दलित किशोरी ने कथित रूप से गांव के कुछ लड़कों की छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार शाम को टीकमगढ़ से करीब 45 किलोमीटर दूर टानगा गांव में हुई। जतारा पुलिस थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने मंगलवार को बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने सोमवार शाम को कथित तौर पर सल्फास खा लिया, जिससे हालत बिगड़ने पर उसे यहां जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस बालिका ने वहां उपचार शुरू होने के पहले ही दम तोड़ दिया। त्रिवेदी ने बताया कि मृतक बालिका के भाई के अनुसार उसकी बहन पर गांव के दो-तीन लड़के हमेशा अश्लील टिप्पणी करते थे और अन्य तरह से तंग करते थे जिसके वजह से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था।

उन्होंने कहा कि पिछले छह-सात दिनों की छेड़छाड़ से वह बेहद परेशान थी और अपनी परेशानी के बारे में उसने अपने परिजनों को अवगत करा दिया था। इसके बावजूद उसके परिजन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। त्रिवेदी ने कहा कि इस मामले में फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और उन कथित मनचलों की पहचान की जा रही है जिनसे तंग आकर किशोरी को अपनी जान गंवानी पड़ी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!