लाइव न्यूज़ :

15 साल की लड़की के साथ गंदी हरकत करते पकड़े गए 3 युवक, गांव वालों ने बांधकर पीटा, मुंडवाया सिर

By गुणातीत ओझा | Updated: May 23, 2020 15:22 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी की घटना के बाद ग्रामीणों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी और उनके बाल मुंडवा दिए। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार शुक्रवार सुबह मनिकपुर पिंडारी ग्राम में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़खानी की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी की घटना के बाद ग्रामीणों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी और उनके बाल मुंडवा दिए।अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार शुक्रवार सुबह मनिकपुर पिंडारी ग्राम में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़खानी की।

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से छेड़खानी की घटना के बाद ग्रामीणों ने तीन युवकों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी और उनके बाल मुंडवा दिए। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार शुक्रवार सुबह मनिकपुर पिंडारी ग्राम में 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़खानी की। छेड़खानी की घटना के बाद शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी तीनों युवकों को पकड़ कर उन्हें बंधक बना लिया तथा उसके बाद उनके बाल मुंडवा दिए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से तीन-तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तथा दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

युवती के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के तीन आरोपी युवकों के सिर मुड़वाकर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बाद में पुलिस ने इस सिलसिले में तीनों युवकों और दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है। बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दीपचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर दौड़ लगा रहे तीन युवकों- विकास सिंह, राजीव कुमार गोंड और सुनील कुमार सिंह को खेत जा रही एक युवती के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया और उनके सिर मुड़वा दिए।उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि कुछ देर बाद युवकों के परिजनों की तहरीर पर कुछ ग्रामीणों के खिलाफ युवकों के साथ मारपीट करने और सिर मुड़वाकर अपमानित करने का मुकदमा दर्ज कर दो ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक और ग्रामीण पड़ोसी गांव के हैं, युवक रोजाना सुबह सड़क पर दौड़ लगाते रहे हैं।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई