लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सार्वजनिक शौचालय में मृत पाया गया 3 साल का बच्चा, आधा घंटा पहले ही मां ने पैसे देकर भेजा था बिस्कुट लाने

By भाषा | Updated: December 9, 2022 19:16 IST

मामले में प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चे की मां ने उसे बिस्कुट के पैकेट खरीदने के लिए 15 रुपए दिए थे। लेकिन, आधे घंटे बाद उसी झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने उसका शव देखा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहदरा में एक तीन साल के बच्चे की लाश मिली है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली में शाहदरा के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में तीन साल के एक बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, झुग्गी-झोपड़ी में अपने माता-पिता के साथ रहने वाले इस बच्चे की शिनाख्त हो गई है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए लेकिन बच्चे के अंतर्वस्त्र, बिस्कुट के पैकेट और कुछ पैसे उसके पास पड़े मिले। पुलिस ने कहा कि बच्चे की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जिसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे बच्चे की मां ने उसे बिस्कुट के पैकेट खरीदने के लिए 15 रुपए दिए थे। लेकिन, आधे घंटे बाद उसी झुग्गी बस्ती के सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति ने उसका शव देखा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने पुलिस को इस बारे में सतर्क किया है। 

अभी तक नहीं दर्ज हुआ है कोई मामला

मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के सिलसिले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि हम अभी भी मौत के वास्तविक कारण की जांच कर रहे हैं, जिसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा।’’ 

फिलहाल पुलिस ने यौन उत्पीड़न की किसी भी संभावना से इनकार किया है और कहा है कि झुग्गी बस्ती के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन विस्तृत जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि बच्चे के पिता एक केबल फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी है। 

टॅग्स :क्राइमदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास