लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: नग्न अवस्था में 16 साल के लड़के को पूजा में शामिल होने के लिए 3 आरोपियों ने किया था मजबूर, वीडियो बनाकर किया वायरल

By आजाद खान | Updated: October 3, 2022 16:17 IST

इस घटना की जानकारी जब पीड़ित को मिली की उसके नग्न अवस्था में पूजा करने की प्रक्रिया का वीडियो बनाया गया है, तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एक नाबालिग लड़के को नग्न अवस्था में पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया है। आरोपियों ने कर्ज माफी के साथ और पैसे देने के लालच में उसे पूजा में शामिल करवाया था। इस घटना का आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया था जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के हुबली शहर में एक नाबालिग को नग्न अवस्था में भगवान की पूजा कराने के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बच्चे को यह भी लालच दिया था कि अगर वह राजी हो जाता है तो उसे परिवार पर जो कर्ज है, वह माफ कर दिया जाएगा। 

यही नहीं आरोपियों ने बच्चे को और पैसे देने की भी बात कही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला कर्नाटक के हुबली शहर के कोप्पल ग्रामीण पुलिस थाने का है जहां पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग को यह लालच दिए थे कि अगर वह नग्न अवस्था में भगवान की पूजा में शामिल होता है तो ऐसे में उसके परिवार के सारे कर्ज को उन लोगों द्वारा माफ कर दिया जाएगा। 

यही नहीं उन लोगों ने बच्चे को यह भी लालच दिया कि अगर वह पूजा के लिए रेडी हो जाता है तो उसे और पैसे भी मिलेंगे। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों की बात में आकर बच्चा पूजा में शामिल हुआ था और उन लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। 

पुलिस ने किया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

आपको बता दें कि जब बच्चा राजी हो गया तो उन लोगों ने उसे हुबली शहर के एक लॉज में ले गए और वहां पूजा की। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इस बात की जानकारी जब नाबालिग को हुई तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद शरणप्पा, विरुपना गौड़ा और शरणप्पा तलवारा को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि वे इसकी जांच कर रहे है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकchildपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये