लाइव न्यूज़ :

14 करोड़ रुपये मूल्य की 272 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, ‘ऑपरेशन ट्यूलिप’ ने किया खुलासा, जयपुर-आगरा राजमार्ग पर 22 पहियों वाले ट्रंक से पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2022 11:13 IST

विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि राजस्थान के मादक पदार्थ तस्कर पूर्वोत्तर राज्यों से प्रदेश में भारी मात्रा में अवैध अफीम की तस्करी के लिए विशेष रूप से बनाए गए ट्रॉलर ट्रकों का इस्तेमाल कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देअंतर-राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए ‘‘ऑपरेशन ट्यूलिप’’ शुरू किया।22 पहियों वाले एक ट्रॉलर ट्रक को जयपुर के राजाधोक टोल प्लाजा पर रोका और उसमें से 95 पैकेट में रखी अफीम जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि बरामद अफीम का कुल वजन 102.910 किलोग्राम है।

नई दिल्लीः केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अधिकारियों ने मादक द्रव्य तस्करों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये 272 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है जिसकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गयी है। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी।

ब्यूरो ने बताया कि विशेष खुफिया जानकारी मिली थी कि राजस्थान के मादक पदार्थ तस्कर पूर्वोत्तर राज्यों से प्रदेश में भारी मात्रा में अवैध अफीम की तस्करी के लिए विशेष रूप से बनाए गए ट्रॉलर ट्रकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सीबीएन के अधिकारियों ने इस अंतर-राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए ‘‘ऑपरेशन ट्यूलिप’’ शुरू किया।

इस महीने की 15 तारीख को सीबीएन अधिकारियों ने जयपुर-आगरा राजमार्ग पर 22 पहियों वाले एक ट्रॉलर ट्रक को जयपुर के राजाधोक टोल प्लाजा पर रोका और उसमें से 95 पैकेट में रखी अफीम जब्त की। अधिकारियों ने बताया कि बरामद अफीम का कुल वजन 102.910 किलोग्राम है।

इसके बाद 20 नवंबर के अभियान में सीबीएन अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में टोल प्लाजा पर एक ट्रॉलर को रोक कर अफीम के 133 पैकेट बरामद किये जिनका कुल वजन 135.709 किलोग्राम है। इसके अलावा सीबीएन ने 23 नवंबर को हरियाणा के हिसार से 33.870 किलोग्राम अफीम एक ट्रॉलर से बरामद की।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत बरामद अवैध अफीम के साथ-साथ वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। इस अभियान में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा