लाइव न्यूज़ :

UPSC की तैयारी कर रही चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की ने खुदकुशी की, नहीं चल पा रहा मौत के कारणों का पता

By भाषा | Updated: July 31, 2019 09:21 IST

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सोमवार को 27 साल की महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी लड़की सोनाली अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं

दिल्ली में अलग-अलग घटना के तहत एक डॉक्टर, सेना के एक कैप्टन और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही एक महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिनमॉय बिस्वाल ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल में रेजि़डेंट डॉक्टर 30 साल के सुधांशु अग्रवाल लाजपत नगर इलाके में स्थित अपने किराये के आवास में मंगलवार सुबह मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सोमवार को 27 साल की महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सोनाली अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट थीं और वह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

वह 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी जिस वजह से वह अवसाद में थी। तीसरे मामले में, सदर बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरियों पर सेना के 26 साल के एक कैप्टन का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि सेना के मेडिकल कोर से सम्बद्ध कैप्टन दिवाकर पुरी का शव सोमवार सुबह मिला। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मूल निवासी कैप्टन पुरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहते थे। 

टॅग्स :दिल्लीसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना