लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पिछले 17 दिन में 27 आतंकी मार गिराए गए: पुलिस महानिदेशक

By भाषा | Updated: June 16, 2020 05:18 IST

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देआंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित आतंकी पिछले दिनों मारे गए हैं।दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों द्वारा घाटी के लोगों की हत्या किए जाने से आम लोगों में आंतकियों के प्रति गुस्सा है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को कहा कि घाटी में पिछले 17 दिन में विभिन्न संगठनों के 27 आतंकवादी मार गिराए गए, जिसके चलते आतंकी हताश हैं और अब निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा, '' शांति सुनिश्चित (कश्मीर में) करने के लिए हमने पिछले 16-17 दिन में 27 आंतकियों को मार गिराया।

ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से संबंधित थे। वे हताश हुए हैं। अब वे निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत से घाटी के लोगों में आंतकियों के प्रति गुस्सा है। पिछले सप्ताह अनंतनाग जिले में एक कश्मीरी पंडित सरपंच की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने में सुरक्षा चूक के सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सुरक्षा दैनिक अभ्यास के अधीन है।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा समीक्षा समिति के अधीन है और वे इस मामले की जांच कर रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह