लाइव न्यूज़ :

'प्लीज बात करो, डर लग रहा है, यहां लोग मुझे घूर रहे हैं', पढ़ें, हैदराबाद की महिला डॉक्टर ने आखिरी बार बहन से बात करते हुए क्या कहा था

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 16:19 IST

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसाइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है।छोटी बहन ने महिला डॉक्टर को कहा, अगर तुम्हें डर लग रहा है तो टोल प्लाज के पास जाकर ही खड़े रहो।'

हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास से 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का अधजला शव मिलने से पूरे देश में आक्रोश है। महिला डॉक्टर का शव पुलिस को गुरुवार (28 नवंबर) सुबह हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास बरामद हुआ। महिला डॉक्टर  का शव अधजला हुआ नग्न अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि महिला का पहले रेप किया गया और फिर हत्या कर दी गई। महिला जानवरों की डॉक्टर थीं। घटना वाले दिन बुधवार (27 नवंबर) को महिला डॉक्टर का दिन एक सामान्य दिन के जैसा गुजर रहा था लेकिन वह दिन उस महिला का आखिरी दिन बन गया। महिला डॉक्टर कोल्लुरु में स्थित पशु चिकित्सालय में डॉक्टर थीं। 

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं थी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई है। जिसके बाद उन्होंने अपनी छोटी बहन को फोन किया। बहन से फोन पर बात करते वक्त उसने जो अपनी बहन को बताया वह आज न्यूज बन गई है। पीड़िता की बहन ने सोशल मीडिया पर और कई वेबसाइट से बात करते हुए फोन पर हुई बात का जिक्र किया है।

इंडिया टूडे में छपी स्टोरी के मुकाबिक, महिला डॉक्टर ने बहन को फोन करके बताया था कि टोल प्लाजा के पास उसके स्कूटी का टायर पंक्चर हो गया। हालांकि बहन ने उसको बोला कि टोल प्लाजा के पास स्कूटी छोड़ कैब से घर आ जाए। लेकिन जब तक वह कैब लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा। महिला डॉक्टर ने छोटी बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने अपनी स्कूटी सही करवाने के लिए उनको दी है। 

जब-तक मेरी स्कूटी ना आए प्लीज मेरे से बात करते रहो: महिला डॉक्टर ने बहन से फोन पर कहा था

इसी दौरान फोन पर बात करते हुए छोटी बहन से महिला डॉक्टर ने बताया, मेरी स्कूटी का टायर पंक्चर जबतक बनकर ना आ जाए, सो प्लीज फोन मत रखना, मेरे से बात करते रहो, मुझे बहुत ज्यादा डर लग रहा है। यहां पर खड़े हर लोग मुझे बहुत अजीब तरीके से घूर रहे हैं। मैं अंदर से बहुत डरी हुई हूं। सो प्लीज जब तक मेरी स्कूटी बनकर ना आए मुझसे बात करते रहो।' 

छोटी बहन ने महिला डॉक्टर को कहा, अगर तुम्हें डर लग रहा है तो टोल प्लाज के पास जाकर ही खड़े रहो।' जिसके बाद फिर महिला डॉक्टर ने कहा, मुझे यहां भी लोग बहुत अजीब निगाहों से देख रहे हैं। डॉक्टर ने उसकी बहन को बताया कि उसे अपने आसपास के लोगों पर शक है। ऐसा लग रहा वह कुछ गलत करने वाले हैं। 

रात के करीब 9.44 के वक्त महिला डॉक्टर का फोन बंद आने लगा था

26 वर्षीय ने अपनी बहन को जल्द फोन करने के लिए कहकर किसी वजह से फोन रख दिया। जब 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने दोबारा फोन नहीं किया तो डॉक्टर की बहन ने उसका नंबर लगाया। उस वक्त रात के करीब 9.44 बज रहा था। रात 10.30 बजे के बाद बहन ने फिर से फोन किया, लेकिन उसका फोन अब बंद हो गया था।

इसके बाद घरवालों ने खुद टोल प्लाजा पहुंच खुद महिला डॉक्टर को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद अगली सुबह महिला का शव मिला। 

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था। इसी के बात को लेकर पुलिस को शक है कि पहले महिला के साथ आरोपियों ने मिलकर रेप किया था और फिर हत्या की। 

टॅग्स :हैदराबादहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट