लाइव न्यूज़ :

उत्तरी दिल्ली में 23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 29, 2020 05:19 IST

आरोपी ने युवती से बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देरेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी और पीड़िता दोनों एक-दूसरे को जानते थे

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी ,जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालांकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही। 

हापुड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी ने पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत कल्याणपुर गांव में घटी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

पूर्व में भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन इसने इस बार गांव में स्थित एक बाग में जाकर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि परिजन ने इस बारे में कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की है। फिर भी पुलिस पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। भाषा सं अर्पणा धीरज धीरज

टॅग्स :रेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO