52 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़खानी का 22 वर्षीय NRI आरोपी गिरफ्तार, गूगल में है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 08:40 IST2018-01-13T08:27:56+5:302018-01-13T08:40:49+5:30

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाला आरोपी गूगल इंडिया में दफ्तर के काम से आया था।

22 Years Old NRI work in Google arrested for groping 50 Years Old American Woman in Delhi | 52 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़खानी का 22 वर्षीय NRI आरोपी गिरफ्तार, गूगल में है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

52 वर्षीय अमेरिकी महिला से छेड़खानी का 22 वर्षीय NRI आरोपी गिरफ्तार, गूगल में है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में 52 वर्षीय अमेरिकी महिला से संग यौन दुर्व्यवहार के आरोप में एक 22 वर्षीय अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनमोल सिंह खरबंदा मशहूर टेक कंपनी गूगल में सॉप्टवेयर इंजीनियर है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अनमोल महिला से होटल के बार में आठ जनवरी को रात करीब 10 बजे मिला था। कैलिफोर्निया में रहने वाला अनमोल ने महिला से बातचीत करके उसे अपने कमरे में आमंत्रित किया। पुलिस के अनुसार कमरे में जाने पर अनमोल ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो वो वहाँ से भाग गयी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित महिला ने रात भर खुद को होटल के एक दूसरे कमरे में बंद रखा और अगली सुबह वो किसी काम से जयपुर गयी और शाम तक लौटी। जयपुर से लौटने के बाद उसने चाणक्यपुरी थाने में अनमोल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

अनमोल अपने दफ्तर के काम से भारत आया था। महिला ने जिस दिन शिकायत दर्ज करायी उस दिन अनमोल गूगल इंडिया के गुड़गांव स्थित कार्यालय से काम कर रहा था। अनमोल जब नौ जनवरी की रात होटल के कमरे में वापस आया तो वहां के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अनमोल को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

Web Title: 22 Years Old NRI work in Google arrested for groping 50 Years Old American Woman in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे