लाइव न्यूज़ :

बदायूंः चाकू घोंपकर 21 वर्षीय बहन की हत्या, दो भाइयों ने मिलकर मार डाला, अपने रिश्ते के चाचा से की शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2021 17:21 IST

पुलिस के अनुसार बाद में अर्चना के परिजनों ने देवेंद्र और उसके तीन भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देबरेली में रह रहे अपने रिश्ते के चाचा देवेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस ने बताया कि अर्चना 28 जून को अपने घर से चली गई थी।देवेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अर्चना पर उसके दो भाइयों समेत चार लोगों ने हमला किया।

बदायूंः परिवार की मर्जी के खिलाफ विवाह करने पर परिजनों ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर 21 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान दातागंज पुलिस थाना क्षेत्र की पलिया गुजर निवासी अर्चना के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि अर्चना 28 जून को अपने घर से चली गई थी और उसने बरेली में रह रहे अपने रिश्ते के चाचा देवेंद्र से शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार बाद में अर्चना के परिजनों ने देवेंद्र और उसके तीन भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बुधवार रात को पीड़िता, देवेंद्र और उसके एक भाई के साथ अपने बयान दर्ज कराने के लिए जब दातागंज पुलिस थाने आ रहे थे तब उसके परिजनों ने चाकू घोंपकर अर्चना की हत्या कर दी। देवेंद्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार अर्चना पर उसके दो भाइयों समेत चार लोगों ने हमला किया।

इसके अनुसार वारदात थाने से करीब 100 मीटर दूर हुई। शर्मा ने बताया कि देवेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्चना के भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली