लाइव न्यूज़ :

सुसाइड नोट में लिखा- मानसिक उपचार करा रही थी और आगे की पढ़ाई भी करना चाहती लेकिन, पुणे छात्रावास में मेडिकल की 21 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2025 14:56 IST

घटनास्थल पर एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मानसिक उपचार करा रही थी और यह भी लिखा है कि वह आगे की पढ़ाई भी करना चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देवह देर शाम तक अपने कमरे में वापस नहीं लौटी।हॉस्टल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। स्कूल के दिनों से मानसिक उपचार चल रहा था।

पुणेः पुणे के एक कॉलेज के छात्रावास में मेडिकल की 21 वर्षीय छात्रा ने अपने कमरे में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा मंगलवार देर रात फंदे से लटकी मिली। घटनास्थल से एक नोट मिला है जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि उसका मानसिक उपचार चल रहा था और वह आगे पढ़ाई करना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा राजस्थान की रहने वाली थी और यहां सरकारी बी जे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह छात्रावास के एक कमरे में दो अन्य छात्राओं के साथ रह रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह देर शाम तक अपने कमरे में वापस नहीं लौटी।

तो उसके साथ एक ही कमरे में रहने वाली अन्य लड़कियों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच हॉस्टल की एक अन्य छात्रा ने उसे परिसर के दूसरे कमरे में फंदे से लटका देखकर हॉस्टल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।’’

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि उसका स्कूल के दिनों से मानसिक उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया, ‘‘हमें घटनास्थल पर एक नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह मानसिक उपचार करा रही थी और यह भी लिखा है कि वह आगे की पढ़ाई भी करना चाहती थी।’’ अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने नोट में इस कदम के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा, ‘‘उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceमहाराष्ट्रराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली