लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: 21 दिन की बेटी को 4 लाख में बेचा, मां समेत 2 अन्य आरोपी हुए गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 2, 2023 08:17 IST

इससे कुछ दिन पहले एक और मामला सामने आया था जिसमें कथित तौर पर एक जोड़े द्वारा अपनी आठ माह के बच्चे को कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने और आईफोन खरीदने के कारण बेच दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के कोलकाता में 21 दिन की बेटी को बेचा गया है। एक मां ने चार लाख में अपनी बेटी को बेच दिया था। मां के खाते से अवैध लेनदेन की जानकारी पर यह गिरफ्तारी हुई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मां पर अपनी 21 दिन की बेटी को चार लाख में बेचने का आरोप लगा है। इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि महिला की पहचान रूपाली मंडल के रूप में हुई है और उसने पुलिस के सामने कबूला है कि उसने पैसों से अपनी बच्ची को दूसरी महिला को बेचा है। 

पुलिस ने रूपाली के साथ दो अन्य महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है जो इस अपराध में शामिल थी। इन पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में बच्चा बेचना का यह पहला मामला हो। इससे पहले भी कई घटनाएं घट चूकी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रूपाली ने चार लाख की कीमत पर अपनी 21 दिन की बच्ची को बेचने का फैसला किया था। ऐसे में रूपा दास और स्वप्ना सरदार नामक दो महिलाओं ने इसमें उसकी मदद की थी। इंडिया टुडे के मुताबिक, पुलिस को इसकी जानकारी तब मिली जब आनंदपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को बच्ची की मां के खाते से अवैध लेनदेन की खबर मिली थी। 

ऐसे में पुलिस ने महिला से पूछताछ की थी लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला था और काफी पूछताछ के बाद महिला ने कबूला की उसने अपनी बेटी को चार लाख में बेच दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 317 (12 साल से कम उम्र के बच्चे के परित्याग से संबंधित), धारा 370 (किसी व्यक्ति को खरीदना), 372 (नाबालिग को बेचना) और 120 बी, आपराधिक साजिश रचने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जुलाई में भी घट चूकी है घटना

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी ऐसे ही एक घटना घट चूकी है जहां पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना में रहने वाली 35 साल की एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 21 दिन के बच्चे को किसी दूसरी महिला को बेच दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बच्ची की मां शुक्ला दास को गिरफ्तार भी कर लिया था। 

पुलिस का कहना है कि दास के पति की पांच साल पहले मृत्यु हो गई थी और उसका एक पड़ोसी के साथ अवैध संबंध थे। ऐसे में इस संबंध के कारण दास को एक बच्ची हुई थी जिसे वह बेच दी थी। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें पश्चिम बंगाल के एक जोड़े ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर रील बनाने और आईफोन खरीदने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया था।

टॅग्स :क्राइमकोलकातापश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास