लाइव न्यूज़ :

बिहारः छात्रा ने फर्जी फेसबुक अकाउंट के चलते की आत्महत्या, दोस्त करते थे ब्लैकमेल 

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2018 20:22 IST

मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थाना इलाका की रहने वाली माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा मासूम डॉली की जलकर मौत हो गई थी।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर की माइक्रोबायोलॉजी की 20 साल की छात्रा डॉली ने फर्जी फेसबुक अकाउंट से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया था। पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि डॉली की मौत के लिए फर्जी फेसबुक एपिसोड ही जिम्मेदार है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने डॉली की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी।

मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थाना इलाका की रहने वाली माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा मासूम डॉली की जलकर मौत हो गई थी। डॉली के माता-पिता समेत पूरा मुहल्ला अभी भी उस चित्कारी मंजर से उबरे नही हैं जब पूरी तरह से जल चुका उसका शव अपने ही घर से निकाला गया था।

इस मामले में पुलिस की तफ्तीश यह पता चला है कि डॉली की मौत में सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल सबसे अहम कारण था। डॉली का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे परेशान करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके करीबी दोस्त ही थे। पुलिस ने राहुल और अमित उर्फ चंदन नाम के दो लडकों को गिरफ्तार किया है जो डॉली के दोस्त थे।

राहुल तो डॉली का पड़ोसी ही है और दोनों के पिता रेलवे के कर्मचारी हैं। बताया जाता है कि परिजनों के शिकायत के बाद भी काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालात कुछ ऐसे बने की डॉली दुनिया को अलविदा कह गई।

परिजनों के अनुसार मौत से कुछ दिन पूर्व डॉली को अगवा किया गया था। नशे खिलाकर डॉली को ले जाया गया था और समस्तीपुर में वह उनके चुंगल से भाग चली थी। तब रेल पुलिस की सूचना पर परिजनों ने उसे बरामद किया था। इसकी भी शिकायत स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाना को की गई थी लेकिन नतीजा शिफर ही रहा। 

हालांकि, पुलिस की तफ्तीश में अभी यह साबित होना बाकी है कि डॉली जली या जलाई गई? लेकिन इतना साफ है कि डॉली को अपनों ने दगा दिया और शिकायत के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

टॅग्स :फेसबुकबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज