लाइव न्यूज़ :

महोबाः जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के भीतर 20 कुत्तों की मौत, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2021 22:17 IST

​​​​​​​उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव का मामला है। खाने से दो दिन के भीतर (शनिवार, रविवार को) 20 कुत्तों की मौत हो गयी है, इनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।ग्राम प्रधान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्जकर मृत कुत्तों को जमीन में दफना दिया गया है।जंगली जानवरों से फसल की रखवाली के लिए कई कुत्ते पाल रखे थे, जिन्हें शुक्रवार की रात जहर मिलाई रोटी खिला दी गयी।

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में कथित रूप से जहरीली रोटी खिलाने से दो दिन के भीतर 20 कुत्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

 

इस सिलसिले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्रीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि बसौरा गांव में शुक्रवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जहर मिलाकर रोटियां फेंक दी, जिनके खाने से दो दिन के भीतर (शनिवार, रविवार को) 20 कुत्तों की मौत हो गयी है, इनमें पालतू और आवारा दोनों शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्जकर मृत कुत्तों को जमीन में दफना दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। बसौरा गांव के ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति ने बताया कि किसान जंगली जानवरों से फसल की रखवाली के लिए कई कुत्ते पाल रखे थे, जिन्हें शुक्रवार की रात जहर मिलाई रोटी खिला दी गयी।

जिससे पालतू और आवारा 20 कुत्तों की मौत हुई है और अभी कुछ बीमार कुत्ते मर सकते हैं। महोबा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हरिचरण ने बताया कि बसौरा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में कुत्तों की मौत के मामले की पशु चिकित्सा अधिकारी से जांच कराई जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा