लाइव न्यूज़ :

पेड़ से लटकी मिलीं 2 नाबालिग लड़कियां, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2024 15:26 IST

Crime: उत्तर प्रदेश के घाटमपुर इलाके के एक गांव में ईंट भट्टे के पास एक खेत में दो लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में पेड़ से लटके मिले दो लड़कियों के शवपरिजनों का सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

उत्तर प्रदेश के घाटमपुर इलाके के एक गांव में ईंट भट्टे के पास एक खेत में दो लड़कियों के शव एक पेड़ से लटके पाए गए हैं। परिजन का आरोप है कि इन नाबालिगों के साथ कुछ दिन पहले बलात्कार किया गया था। ये लड़कियां इसी ईंट-भट्टे में काम करती थीं।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्रा ने कहा कि पीड़ित परिवारों का आरोप है कि 16 और 14 वर्ष की आयु की इन लड़कियों के साथ कुछ दिनों पहले ठेकेदार रामरूप निषाद, उसके बेटे और भतीजे द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाया था जिसकी वजह से इन लड़कियों ने बुधवार को यह कड़ा कदम उठाया और पेड़ पर फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ठेकेदार रामरूप निषाद (48), उसके बेटे राजू (18) और भतीजे संजय (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

ये तीनों हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। चंद्रा ने कहा, ‘‘हमने गिरफ्तार व्यक्तियों के मोबाइल से उन लड़कियों के वीडियो और फोटो बरामद किये हैं और इन मोबाइल फोन को फॉरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा। इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम दोनों नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं और कई घंटों बाद इनके शव पेड़ से लटकते मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिससे मृत्यु के कारणों और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों की सच्चाई के बारे में पता चल सके। 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशकानपुरगैंगरेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली