लाइव न्यूज़ :

सोनीपत जिले में गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की हत्या, आरोपियों की तलाश में जींद गई पुलिस टीम पर हमले में चार कर्मी घायल

By भाषा | Updated: July 1, 2020 05:37 IST

हरियाणा के सोनीपत में गश्त के दौरान बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और फिर आरोपियों के तलाश में जींद गई पुलिस टीम पर हुए हमले में 4 कर्मी घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से सोडा और पानी की कुछ बोतलें मिली हैं।

चंडीगढ़। गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की मंगलवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में हत्या कर दी गई। इसके कुछ ही घंटों बाद आरोपियों की तलाश में जींद जिले में गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इससे पहले, हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिले में बुटाना के पास गोहाना-जींद रोड पर दोनों के शव मिले। अधिकारियों के मुताबिक, जींद जिले में रोहतक रोड पर चार-पांच आरोपियों ने पुलिस टीम पर उस समय हमला कर दिया जब वे उन्हें पकड़ने पहुंचे थे। घायल पुलिसकर्मियों में दो पुलिस निरीक्षक भी बताए गए हैं। जींद के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, जिसमें चार जवान घायल हुए। उन्हें अस्पताल रेफर किया गया है।

सोनीपत पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एक हमलावर को टीम ने पकड़ा है। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) कप्तान सिंह और कांस्टेबल रविन्दर की तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों गश्त पर निकले थे। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दोनों के शव खून में लथपथ मिले। सोनीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से सोडा और पानी की कुछ बोतलें मिली हैं।

कर्फ्यू के दौरान घूम रहे लोगों ने किया हमला

उन्होंने बताया कि यह संभव है कि कर्फ्यू के दौरान कुछ लोग बाहर घूम रहे हों और पुलिसकर्मियों ने उनसे कुछ पूछताछ की हो, और उन्होंने ही दोनों पर हमला कर दिया हो। कोविड-19 लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में पिछले कई सप्ताह से रात में कर्फ्यू लागू है। करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे यादव ने बताया, ‘‘हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ पुलिस टीमें गठित की गई हैं, हमलावरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।’’

पुलिस किसी षड्यंत्र को लेकर कर रही है जांच

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ असमाजिक तत्वों ने यह अपराध किया है। अभी तक हुई जांच के अनुसार, सोनीपत और रोहतक रेंज के एडीजीपी ने मुझे बताया है कि, अभी जांच चल रही है कि कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं था। क्या इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है। जांच जारी है, फिलहाल मैं इसके अलावा और कुछ नहीं कहूंगा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।’’ यादव ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि हमारी पुलिस बिना किसी गवाह वाले इस हत्याकांड को जल्दी सुलझा लेगी।’’

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा किस चीज के किया था हमला

यह पूछने पर कि क्या पुलिसकर्मियों को गोलियां भी लगी हैं, डीजीपी ने कहा, ‘‘चोट के निशान को देखते हुए ऐसा लगता है वे चाकू के निशान हैं, लेकिन हम गोलियों के निशान से भी इंकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए हमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।’’ डीजीपी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में पूरा पुलिस बल मानवता को बचाने के लिए अथक परिश्रम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों के परिजन की हर संभव सहायता की जाएगी।

टॅग्स :हरियाणाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास