लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दीवार गिरने से 2 सगे भाइयों की मौत, उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2025 20:06 IST

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को एक मकान की दीवार के गिरने से दो भाइयों की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में बुधवार को एक मकान की दीवार के गिरने से दो भाइयों की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उपजिलाधिकारी (सदर) अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान संतोष कुमार गौतम (19) और उसके भाई अंकित कुमार गौतम (16) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर जा रहे थे कि तभी रास्ते में दिलीप कुमार नाम के एक व्यक्ति का कच्चा मकान अचानक ढह गया और मकान की एक दीवार उनपर आ गिरी। अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को शोक संतप्त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये हैं।

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा