लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद दोस्त के घर मृत मिला 19 वर्षीय युवक

By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 14:12 IST

पीड़ित की मां ने अपने बेटे के दोस्त को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोलकाता पुलिस ने मौत का मामला दर्ज किया है। घटना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके की है। मृतक की पहचान रितेश मोदकी के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में उनके शरीर पर नाक से खून के धब्बे के अलावा बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिलापुलिस ने कहा कि मोदक द्वारा रात में खाए गए खाने के सैम्पल लिए गये हैं पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का भी मामला दर्ज किया है

कोलकाता : बीती रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक अपने दोस्त के घर पर मृत पाया गया। घटना पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके की है। पीड़िता की मां ने कौशिक मंडल के खिलाफ अपने बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक की पहचान रितेश मोदक के रूप में हुई है, जिसने अपने जन्मदिन के मौके पर रात अपने दोस्त कौशिक मंडल के यहां गुजारी। इस बीच मोदक की मां ने उसकी मौत के लिए उसके दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है। 

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा कि ज्यादा शराब पीने से मोदक की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे युवक अपने दोस्त के यहां पहुंचा और वहां रात रुका था। पुलिस ने कहा कि जब मंडल ने सुबह मोदक में जागने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मंडल और उसके परिवार ने पीड़ित परिवार को सूचना दी। मोदक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाँक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

रिपोर्ट में उनके शरीर पर नाक से खून के धब्बे के अलावा बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला। दक्षिण उपनगर कोतवाल राशिद मुनीर खान ने कहा कि शुरूआती प्रकरण के अनुसार मृत्यु का कारण अधिक शराब से मौत होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने कहा कि मोदक द्वारा रात में खाए गए खाने के सैम्पल लिए गये हैं। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का भी मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने कौशिक मंडल के खिलाफ अपने बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :कोलकातामर्डर मिस्ट्रीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट