लाइव न्यूज़ :

पुणे में 19 वर्षीय छात्र की 20-22 लड़कों ने की हत्या, दहशत से कइयों ने बंद की दुकानें, गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग

By अनिल शर्मा | Updated: November 8, 2022 10:57 IST

तलेगांव दाभाड़े पुलिस के मुताबिक रविवार रात प्रणव अपने दोस्त विशाल वर्मा के साथ ईदगाह मैदान में था, तभी वर्मा और हायर के बीच फोन पर बहस हो गई। इसके बाद मौके पर 20-22 लड़के पहुंच गए। प्रणव और उसके दोस्त ने दौड़कर भागने की कोशिश की आरोपियों ने पीछा किया और प्रणव पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस ने चार नाबालिगों समेत नौ लड़कों को गिरफ्तार किया है।मृतक प्रणव इंद्रायणी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

पुणे: यहां रविवार रात प्रणव उर्फ अनिल मांडेकर की तालेगांव दाभाडे में 20-22 लड़कों ने हंसिया, लोहे की छड़ और क्रॉसबो से हमला कर हत्या कर दी। घटना करीब साढ़े नौ बजे हुई। मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों समेत नौ लड़कों को गिरफ्तार किया है। मृतक प्रणव इंद्रायणी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

आरोपियों की पहचान कुणाल ठाकुर, रोहन सुरते, विकी पवार, मंगेश हिरे, नीलेश घयाके, सागर घड़े, रितेश शिंदे, चिक्या शिंदे, प्रथमेश पवार और अन्य के रूप में हुई है। तलेगांव दाभाड़े पुलिस के मुताबिक रविवार रात प्रणव अपने दोस्त विशाल वर्मा के साथ ईदगाह मैदान में था, तभी वर्मा और हायर के बीच फोन पर बहस हो गई। इसके बाद मौके पर 20-22 लड़के पहुंच गए। प्रणव और उसके दोस्त ने दौड़कर भागने की कोशिश की आरोपियों ने पीछा किया और प्रणव पर हमला कर दिया।

तलेगांव दाभाडे थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन लांडगे ने कहा, “भागते समय प्रणव ठोकर खाकर तुकारामनगर के रगवेद अस्पताल के पास गिर गया। लड़कों ने धारदार हथियारों से उसकी पिटाई कर दी और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने हथियारों की ब्रांडिंग करके आतंक फैलाने की कोशिश की  जिसके बाद कइयों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उसी दिन रात करीब 11 बजे जब शिकायतकर्ता ध्रुव महेश खिलारे अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, आरोपी चिक्या ने उस पर हंसिया से हमला करने की कोशिश की, क्योंकि ध्रुव अपनी पूर्व प्रेमिका ( जो अब चिक्या की प्रेमिका है) से चैट कर रहा था। 

ध्रुव पर हमले के लिए धारा 307, 143, 144, 147, 148, 149, 504, 34 और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :Punecrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर