लाइव न्यूज़ :

17 साल की नाबालिग को देसी शराब पिलाकर दरिंदों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 20, 2022 18:55 IST

17 साल की नाबालिग लड़की अपने सहेली के साथ खेत में खेलने के लिए गई थी, जहां चारों आरोपियों ने उसे पकड़ा और जबरदस्ती शराब पिलाई और जब लड़की को होश नहीं रहा तो उसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभुज के भुजिया इलाके में 16 मार्च को चार हैवानों ने 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप कियादरिंदे लड़की को खेत में जबरदस्ती ले गए, जहां उन्होंने रेप से पहले लड़की को देसी शराब पिलाईजुर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये और पीड़िता वहीं खेत में बेहोश पड़ी रही

भुज:गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर के बाहरी इलाके में एक 17 साल की नाबालिग लड़की का कुछ दरिंदों ने अपहरण किया और फिर उसे जबरदस्ती देसी शराब पिलाकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

इस मामले में जानकारी देते हुए कच्छ के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि 16 मार्च को भुजिया इलाके में बदमाशों ने अपहरण करके एक नाबालिग लड़की को पहाड़ी की तलहटी स्थित खेत में जबरदस्ती ले गए। जहां पर लड़की को जबरी देसी शराब पिलाई गई, उसके बाद अपराधियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस जघन्य वारदात के सिलसिले में पुलिस ने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि जुर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये और किशोर पीड़िता वहीं खेत में बेहोश पड़ी रही। मौका-ए-वारदात से गुजर रहे लोगों ने लड़की को उठाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सौरभ सिंह ने कहा, "नाबालिग लड़की अपने सहेली के साथ खेत में खेलने के लिए गई थी, जहां सभी चारों आरोपियों ने उसे पकड़ा और जबरदस्ती शराब पिलाई और खुद भी पी। जब लड़की को होश नहीं रहा तो उसके बाद सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।"

सौरभ सिंह ने बताया, "पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जब तक वो होश में थी तो उसके साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया था और जब वह शराब के प्रभाव में बेहोश हो गई तो जूसरे व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। जिसे खुद आरोपी ने भी स्वीकार किया है। पुलिस अब मामले में यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि क्या घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों ने भी उसके साथ बेहोशी में रेप किया था।" 

उन्होंने कहा कि भुज पुलिस ने चार आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए हैं।

इस घटना की जांच में शामिल एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक से अधिक लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया है और यह पता लगाने के लिए पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है कि क्या बाकी दो आरोपियों ने भी उसके साथ रेप किया है या नहीं। 

पकड़े गये आरोपियों में 35 साल के हुसैन काकल, 19 साल के राहुल सथवारा, 24 साल के वलजी वधियारा और 20 साल के महेश माहेश्वरी शामिल हैं। सभी चारों आरोपियों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेपBhujगुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?