लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी में 17 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, परिजनों को तीन दिनों तक बंधक बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 19:39 IST

बिहार में मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र का मामला है. घटना स्थल से ही आरोपियों का मोबाइल जब्त किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.थाना पहुंच आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया.  17 अगस्त की रात को लड़की को आरोपियों ने जबरन घर से अगवा कर लिया.

पटनाः बिहार में मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र में 10वीं में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है.

 

आरोपियों ने पीड़िता का 17 अगस्त को ही अपहरण कर घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पीड़िता को उसके परिजनों को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा. मामले का जब पता चला तो सभी हैरान रह गए. इसबीच परिजन मौका देखकर किसी तरह थाना पहुंच आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया. 

बताया जाता है कि 17 अगस्त की रात को लड़की को आरोपियों ने जबरन घर से अगवा कर लिया. इसके बाद बगीचा में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नही घटना के बाद आरोपियों ने दबंगता के बल पर पीड़ित परिवार को तीन दिनों तक घर मे घेर कर रखा, ताकि उसकी शिकायत पीड़ित परिवार थाना में नहीं कर सके.

शुक्रवार की देर शाम पीड़ित परिवार छुपते-छु्पाते किसी तरह थाना पहुंचे. घटना को लेकर पीड़ित छात्रा की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने आवेदन में पीडिता की मां बताई है कि उसकी पुत्री दसवीं की छात्रा है. आरोपियों द्वारा घर से अगवाकर बगीचा में ले जाकर गलत काम किया गया.

घटना स्थल से ही आरोपियों का मोबाइल जब्त किया गया है. पुलिस आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है. इस मामले में चकिया थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. वहीं न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया गया. आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!