लाइव न्यूज़ :

सत्रह वर्षीय बेटी को पिता ने गोली मार कर हत्या की, गांव के ही लड़के से था प्रेम प्रसंग, साथ रहने की जिद पर थी अड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2021 18:40 IST

उत्तर प्रदेश में बदायूँ के बिल्सी में पिता ने पुत्री की जान ले ली। गाँव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ रहने की जिद कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।गुस्से में उसके पिता ने सुबह उसे गोली मार दी। सोमवार सुबह सत्रह वर्षीय एक किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी।

बदायूंः बदायूँ के बिल्सी में युवक से प्रेम करने पर एक नाबालिग किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला बिल्सी थानां इलाके का है जहां सोमवार सुबह सत्रह वर्षीय एक किशोरी की उसके पिता ने गोली मार कर हत्या कर दी।

जांच में पता चला है कि युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी, इसी बात को लेकर उसका अपने पिता से विवाद हुआ और गुस्से में उसके पिता ने सुबह उसे गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस किशोरी का गाँव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसके साथ रहने की जिद कर रही थी। पिता को उसकी यह जिद नागवार गुजरी उसने अपने बेटी को गोली मार दी।

एक युवक ने चाकू से वार करके अपनी कथित प्रेमिका एवं उसकी मां को घायल किया

राजस्थान के टोंक शहर में एक युवक ने अपनी कथित प्रेमिका और उसकी मां पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार युवती एवं उसकी मां को गंभीर हालत में यहां के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला है।

कोतवाली थाने के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया, ‘‘शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवक आसिफ (22) का युवती समीना के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। वह युवती से शादी करना चाहता था लेकिन उसने मना कर दिया।’’

आरोपी युवक सोमवार को युवती के घर गया और उसने चाकू से उस पर उसे हमला कर दिया। युवती की मां बचाने आई तो उसने उस पर भी वार किए। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया।

नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले में 15 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। आरोपी शिव, विशाल और अंकित के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं। पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तीनों ने पहले गांव से उनकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसे पड़ोसी राज्य के रुड़की शहर स्थित एक होटल ले गए। बलात्कार करने के बाद उन्होंने पीड़िता को राजमार्ग पर छोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज