मध्य प्रदेश में 17 साल के लड़के को जूते चाटने के लिए किया मजबूर, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2021 10:06 IST2021-03-14T10:04:55+5:302021-03-14T10:06:11+5:30

पीड़ित लड़का जब गुरुवार देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

17-year-old boy forced to lick shoes in Madhya Pradesh, one arrested, learn the whole case | मध्य प्रदेश में 17 साल के लड़के को जूते चाटने के लिए किया मजबूर, एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsआरोपी दीपक पासी सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाट कर साफ करने के लिये मजबूर किया।

जबलपुरमध्य प्रदेश के जबलपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने और जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 

आउटलुक के मुताबिक, लड़की की पिटाई व जूता चाटने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था-

शहर के गोरा बाजार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सहदेव साहू ने बताया कि आरोपी दीपक पासी सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ। पीड़ित लड़का जब बृहस्पतिवार रात को घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

सभी ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाट कर साफ करने के लिये मजबूर किया

इसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। साहू ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी पीड़ित लड़के को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गये। वहां आरोपियों में से एक ने लड़के को कई थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और उन सभी ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाट कर साफ करने के लिये मजबूर किया। उन्होंने बताया कि पासी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Web Title: 17-year-old boy forced to lick shoes in Madhya Pradesh, one arrested, learn the whole case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे