लाइव न्यूज़ :

16 साल के दलित लड़के को पहले खंभे से बांधा, फिर जलाया जिंदा, आरोपी भी था दलित

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 25, 2019 09:47 IST

घटना पंजाब के मनसा शहर की है। आरोपी और मृतक दोनों ही दलित हैं। पुलिस को शुरुआती जांच में यह निजी दुश्मनी लगती है।

Open in App

पंजाब रे मनसा शहर में एक 16 वर्षीय दलित लड़के को खंभे से बांध कर जिंदा जलाया गया है। पुलिस ने रविवार (24 नवंबर) को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने लड़के के हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक दोनों दलित हैं। ये घटना 23 नवंबर की है। लड़के का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया। 

मनसा के एसएचओ सुखजीत सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि  हमारी जांच के अनुसार, जसप्रीत सिंह को पहले एक रस्सी से खंभे से बांधा गया था, और फिर आग लगाने से पहले उस पर पेट्रोल डाला गया था।" जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी मनसा नरेंद्र भार्गव ने तीनों आरोपियों - जशन सिंह, गुरजीत सिंह और राजू सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

एसएचओ के मुताबिक, 'जसप्रीत का बड़ा भाई कुलविंदर सिंह करीब ढाई साल पहले जशन सिंह की बहन राजो कौर के साथ घर से भाग गया था। दोनों ने फिर शादी कर ली थी। शादी के बाद यह दंपति शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बुढलाडा में रह रहे थे और शादी के बाद एक बार भी घर नहीं गए थे। उनका एक साल का बेटा भी है।

वहीं, जशन सिंह के परिवार का आरोप है कि जसप्रीत का बड़ा भाई कुलविंदर सिंह जशन को शादी को लेकर हमेशा ताना मारा करता था और दावा करता था कि जल्द ही उसके भाई भी साथ रहने लगेंगे। 

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक लड़की का परिवार इस शादी से खुश नहीं था और उसे घर आने के लिए साफ-साफ मना कर दिया गया था।

पिछले दिनों भी पंजाब में एक दलित की हुई थी हत्या

पंजाब के संगरूर जिले में इस महीने की शुरूआत में 37 वर्षीय जिस दलित व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया था और मूत्र पीने के लिये मजबूर किया गया था, उसकी यहां 16 नवंबर सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई थी।  प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जगमेल के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा, उसकी विधवा को सरकारी नौकरी तथा तीनों बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अश्वासन दिया था। राज्य सरकार ने मामले की जांच कराने की भी घोषणा की थी

टॅग्स :पंजाबहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO