लाइव न्यूज़ :

16 साल की दलित लड़की का हैदराबाद में रेप, 24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, AIMIM के विधायक के साथ शख्स की वायरल हुई तस्वीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 09:15 IST

आरोपी पिछले काफी समय से प्यार के नाम पर लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की ने जैसे ही प्रपोजल को ठुकराया आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM पार्ट ने इस रेप की घटना की निंदा की है। विधायक अहमद बलाला ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है।पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद चदरघाट पुलिस ने IPC की धारा 376 (बलात्कार), POCSO अधिनियम और SC /ST अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

हैदराबाद: हैदराबाद के चदरघाट (Chaderghat) में एक 16 वर्षीय दलित लड़की का रेप हुआ है। रेप का 24 वर्षीय आरोपी शकील खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। तेलंगाना में यह मुद्दा राजनीतिक हो गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। आरोपी शकील खान की तस्वीर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक अहमद बलाला के साथ वायरल हो गई है। अहमद बलाला मलक पेट इलाके के विधायक हैं। 

THE NEWS MINUTE ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी शकील खान पर विधायक अहमद बलाला (Ahmed Balala) के सहयोगी होने के आरोप लगे रहे हैं। उनकी एक साथ कई तस्वीरें सामने आई है।

हालांकि अहमद बलाला ने अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर को रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि नेता (अहमद बलाला) के साथ खड़े होने से कोई पार्टी का कार्यकर्ता नहीं बन जाता है।   

अहमद बलाला के मुताबिक वह पीड़िता के घर जाकर उनके परिजनों से भी मिले हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

AIMIM ने इस घटना की निंदा की है। आजमपुरा के पार्षद शीक मोहिउद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिसे विधायक ने रिट्वीट किया है। 

आरोपी ने बहला-फुसला पीड़िता से किया रेप 

कमल नगर निवासी शकील खान पर 16 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर बलात्कार करने का आरोप है। आरोप है कि शकील खान ने बलात्कार तब किया जब लड़की अपने चाचा के घर पर थी। घटना 6 मई की है। 

पीड़िता जब घर पर अकेली थी तो आरोपी दीवार फानकर घर में घुसा था। पीड़िता के मदद मांगने से पहले ही आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की चीख की आवाज सुनकर  उसका चचेरा भाई मदद के लिए दौड़ा। कथित तौर पर, जब चचेरा भाई दौड़कर आया और आरोपी का सामना किया, तो उसने उसे जातिवादी गालियां दीं और मौके से भाग गया। 

आरोपी पिछले काफी समय से प्यार के नाम पर लड़की को परेशान कर रहा था। जैसे ही लड़की ने उसकी बातों को खारिज कर दिया, आरोपी ने उसके साथ रेप और मारपीट की। 

पीड़िता के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद चदरघाट पुलिस ने IPC की धारा 376 (बलात्कार), POCSO अधिनियम और SC /ST अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :हैदराबादतेलंगानारेपएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह