लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ इंडिया से दिनदहाडे़ 16 लाख लूटे, हथियार लहराते फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2021 21:11 IST

दिनदहाड़े ही इस लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस घटना ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई.घटना की सूचना मिलते ही एसपी, आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे.थाना से बैंक की दूरी चार किलोमीटर बताई जा रही है.

पटनाः बिहार में एक बार फिर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना समस्तीपुर जिला में बैंक ऑफ इंडिया की हरपुर एलौथ शाखा में घटी है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर 16.76 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये.

इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना आज दोपहर बाद की बताई जा रही है, जिसमें चार की संख्या में आये लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े ही इस लूट की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस घटना ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी, आईजी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई. बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई उस समय तेज बारिश हो रही थी. इसी दौरान चारों लूटेरे अचानक बैंक में घुसे और लूट की इस वारदात को अंजाम दिया. थाना से बैंक की दूरी चार किलोमीटर बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से जांच कर रही है. बैंक के सीसीटीवी को भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि दोपहर के वक्त ग्राहक बनकर अपराधी बैंक में दाखिल हुए और हथियार के बल पर सभी को एक तरफ खड़ा कर दिया. जिसके बाद उन्होनें कुछ ही मिनटों में बैंक में तांडव मचाते हुए जितना कैश हो सकता था, बैग में समेटा और हथियार लहराते फरार हो गए.

बैंक में मौजूद कर्मचारियों सहित ग्राहकों ने हथियार देखकर चुप्पी साध ली थी, अन्यथा अपराधी उनके साथ भी कुछ बुरा कर सकते थे. अपराधियों के फरार होने के बाद बैंक कर्मचारियों ने लूट के संबंध में पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, डीएसपी सहित दरभंगा प्रक्षेत्र के आईजी बैंक पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. उल्लेखनीय है कि जिले में बेखौफ अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि 48 घंटे में दो बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है. गुरूवार को बंधन बैंक में लूटपाट की गई. अब बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी रकम की लूट को अंजाम दिया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली