लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में15 साल सिख लड़की के साथ दो लोगों ने किया रेप, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2018 02:33 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने 15 साल की एक सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने 15 साल की एक सिख किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है। वह ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरूद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी ।

उन्होंने बताया कि जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। किशोरी के पिता ने बताया कि परिवार ने ननकाना बाईपास पर पंजाब आपात सेवा की एक एम्बुलेंस देखी।

उन्होंने बताया, ‘‘हमने एम्बुलेंस के अंदर एक लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनी। हम जल्दी ही वाहन तक पहुंचे और देखा कि दो लोग हमारी बच्ची का यौन शोषण कर रहे थे। आरोपियों ने लड़की को दो किलोमीटर दूर गाडी से बाहर फेंक दिया और भाग गये।

ननकाना शहर के पुलिस अधिकारी नदीम अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस संबंध में अहसान अली और समीन हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । दोनों सरकारी कर्मचारी हैं। उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह