लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: चलती कार में 15 साल की दलित लड़की से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार  

By भाषा | Updated: August 1, 2018 21:14 IST

पुलिस ने बताया कि लड़की के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे कार में धकेल दिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की को उसके घर के निकट एक पार्क में छोड़ दिया।

Open in App

यमुनानगर (हरियाणा), 01 अगस्त: हरियाणा में चलती कार में दो लोगों ने एक दलित लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर मंगलवार को 37 वर्षीय प्रवीण और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी इस वारदात के बाद से सदमे में है। 

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने उनकी बेटी को धमकाया कि घटना का खुलासा करने पर वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और प्रवीण सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के जरिये मिले थे। प्रवीण लड़की पर मिलने का दबाव डाल रहा था। 

उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को प्रवीण ने पीड़िता को लाल द्वारा मंदिर के पास बुलाया। वहां वह अपने एक दोस्त के साथ कार में लड़की की प्रतीक्षा कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पहुंचने पर आरोपियों ने उसे कार में धकेल दिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की को उसके घर के निकट एक पार्क में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दोस्त की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :गैंगरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह