लाइव न्यूज़ :

ठाणेः 15 वर्षीय लड़की से रेप, युवती के सिर पर हथौड़े से वार, आरोपी ने कहा-अगर उसके दोस्त उसे बचाने आये तो मार दूंगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2021 21:14 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन से सटे इलाके का मामला है। पीड़िता के परिजनों ने कल्याण रेलवे पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी।

Open in App
ठळक मुद्देगायकवाड़ को उल्हासनगर के श्री राम चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।उल्हासनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में एक शख्स ने 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उस पर हथौड़े से हमला किया।

रेलवे पुलिस एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी श्रीकांत गायकवाड को वारदात के एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे थानाक्षेत्र में उपरिगामी पैदल पार पथ (स्काईवॉक) पर थी जब गायकवाड अचानक उसके पास आया और जबरदस्ती उसका स्कार्फ हटा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के सिर पर हथौड़े से वार किया।

आरोपी ने युवती को धमकी भी दी कि अगर उसके दोस्त उसे बचाने आये तो वह उन्हें भी हानि पहुंचायेगा।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी लड़की को रेलवे स्टेशन के पास बनी एक झोपड़ी में ले गया जहां उसने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बाद में मौके से भागने का प्रयास किया तो उसने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह जब आरोपी वहां मौजूद नहीं था तो लड़की मौके से भाग गयी और अपने घर पहुंची। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता के परिजनों ने कल्याण रेलवे पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और शनिवार की रात गायकवाड़ को उल्हासनगर के श्री राम चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, अपहरण से संबंधित धाराओं एवं अन्य के अलावा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस उपायुक्त एम. एम. मकानदार (रेल पुलिस) ने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिर में चोट लगी है और फिलहाल उल्हासनगर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज