लाइव न्यूज़ :

15 साल की लड़की को अगवाकर 4 युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत नाजुक

By भाषा | Updated: February 14, 2019 16:52 IST

घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 15 साल की एक लड़की अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गई थी, जब उसे अगवा किया गया।

Open in App

बांदा से सटे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में चार युवकों ने खेत से वापस लौट रही एक लड़की को अगवा कर उससे कथित रूप से बलात्कार किया। किशोरी की हालत नाजुक बतायी जाती है।पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम 15 साल की एक लड़की अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गई थी। शाम को वह खेत से अकेले घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिले चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।उन्होंने बताया कि देर तक लड़की के वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच, वह बदहवास हालत में रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।सूत्रों ने बताया कि बुधवार को परिजनों ने लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लड़की को इलाज के लिए भर्ती कराया। उनकी तहरीर पर कौशल किशोर, पुष्पेन्द्र राजपूत, अंकित और केश कुमार नामक व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार तथा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित लड़की की हालत नाजुक बतायी जाती है। उसका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर