लाइव न्यूज़ :

मंदिर से 1000 किलोग्राम की नंदी प्रतिमा को चुराने के मामले में 15 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 2, 2019 21:56 IST

वे मूर्ति को जिले की एक नहर के तट पर लेकर गए और इसे तोड़ दिया लेकिन अंदर उन्हें हीरे नहीं मिले।

Open in App

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के प्राचीन शिव मंदिर से 1000 किलोग्राम वजन वाली ‘नंदी’ प्रतिमा चुराने के आरोप में शनिवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि राजमहेंद्रवरम में 400 साल पुराने अगस्तेश्वरा स्वामी मंदिर से 24 जनवरी की रात ग्रेनाइट की प्रतिमा की चोरी की घटना की जांच के बाद विशेष पुलिस टीम ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया ।पुलिस ने बताया कि इस तरह की अफवाह थी कि मूर्ति के अंदर हीरे हैं, और इन्हीं अफवाहों पर भरोसा करके आरोपियों ने मूर्ति को चुरा लिया।वे मूर्ति को जिले की एक नहर के तट पर लेकर गए और इसे तोड़ दिया लेकिन अंदर उन्हें हीरे नहीं मिले।क्षेत्र निरीक्षक शिव गणेश ने बताया कि चोरी में और लोगों के शामिल होने का संदेह है।उन्होंने कहा, ‘‘ हमने दल गठित किए थे और जांच शुरू की थी। हमने स्थानीय लोगों से जानकारी इकट्ठा की और सुरागों का पता लगाया जिनकी वजह से 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई।’’ 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद