लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से बलात्कार, 14 साल के लड़के को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:49 IST

गाजियाबाद में दो साल की बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची का इलाज फिलहाल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद के लोनी का मामला, बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गयापकड़ गया लड़का बोल नहीं सकता है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैघर की छत पर हुई घटना, बच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद मां और दादा पहुंचे

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है जो बोलने में अक्षम है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। उसे बुधवार को पकड़ लिया गया।

एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी तभी चार लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया।

पाठक ने बताया कि उनके पास से अपराध में इस्तेमाल कार और एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीगाजियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO