लाइव न्यूज़ :

असम में जहीरीली शराब बेचने वाली महिला समेत 13 लोगों की मौत

By नियति शर्मा | Updated: February 22, 2019 14:40 IST

इन मृतकों में ध्रुपदी ओरन नाम की महिला भी शामिल है, जिसके घर से सभी हलमीरा के चाय बागान कर्मियों ने अवैध शराब खरीदी थी। महिला का भाई संजू भी मृतकों में शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देजहरीली शराब पीकर मरने वालों में 8 महिलाएं।13 लोगों ने गंवाई जान, 10 को किया गया जोरहट मेडिकल कॉलेज रेफर।

असम के गोलाघाट जिले में गुरुवार शाम (21 फरवरी) को जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें आठ महिलायें भी शामिल हैं। आधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि शुक्रवार को की गई। पुलिस उप-अधीक्षक पर्थ प्रोतिम सैकिया ने बताया कि यह घटना हलमीरा के चाय बागानों की है, जो जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर है। पुलिस उप-अधीक्षक ने कहा कि "अभी तक कुल 14 लोगों की मौत की खबर आई है।"

इन मृतकों में ध्रुपदी ओरन नाम की महिला भी शामिल है, जिसके घर से सभी हलमीरा के चाय बागान कर्मियों ने अवैध शराब खरीदी थी। महिला का भाई संजू भी मृतकों में शामिल है।

पुलिस उप-अधीक्षक ने बताया कि सुलाई (स्थानीय शराब) संजू जरीकेन में भर कर लाया था। पुलिस ने कहा कि हमने शराब का नमूना फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आशंका जताई कि जिस जरीकेन में शराब लाई गई थी उसमें जहरीला पदार्थ हो सकता है। पुलिस उप-अधीक्षक ने दावा किया की यह शराब चाय बागानों में नहीं बनती है, यकीनन ये बाहर से लाई गई है।

अतिरिक्त उप-अधीक्षक ध्रुबा बोरा के मुताबिक, "देखने में ये मामला जहरीली शराब का ही लग रहा है, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतकों में वह महिला भी शामिल है, जिसके घर से सभी ने शराब खरीदी थी।"

गोलाघाट के ज्वाइंट डायरेक्टर रतुल बोर्दोलोई ने बताया कि हलमीरा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती लोगों में से 10 को जोरहट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि चार लोग अभी भी सिविल हॉस्पिटल गोलाघाट में एडमिट हैं।"

बता दें कि हाल में नकली शराब की खरीद और ब्रिकी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत बढ़ गई है। अवैध शराब बनाने वाले टैक्स से बचने के लिए अक्सर रात में यह व्यवसाय करते हैं। सबसे ज्यादा खतरा शराब में इथनॉल के मिलने से होता है। शराब में नशे को बढ़ाने के लिए अक्सर इथनॉल का अधिक प्रयोग किया जाता है, जो जानलेवा हो सकता है।

टॅग्स :असमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह