लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने झोंकी आंख में मिर्ची, लूट लिये 14 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 16:55 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसी स्टेशन से थोडा आगे स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के संचालक डॉ सलिल रविवार रात करीब 12 बजे के मानसी स्थित अपने पेट्रोल पंप से पैसे लेकर चुकती की ओर जा रहे थे.

Open in App

बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने आज खगडिया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में लूट की बडी घटना को अंजाम दिया है. यहां थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अपराधियों ने पेट्रोल पम्प के मालिक की आंख पर मिर्ची फेंककर 14 लाख रूपये लूट लिए और फरार हो गये. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसी स्टेशन से थोडा आगे स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के संचालक डॉ सलिल रविवार रात करीब 12 बजे के मानसी स्थित अपने पेट्रोल पंप से पैसे लेकर चुकती की ओर जा रहे थे. रेलवे ढाला से थोडा आगे बढने पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखा कर आंख में मिर्ची झोंक कर 13 लाख, 40 हजार, 85 रुपये लूट लिये.

लूट की घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में जिले के वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. डीएसपी आलोक रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. रात एक बजे के करीब एसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी क्षेत्र में कैंप किये हुए थे. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े