लाइव न्यूज़ :

चेन्नई हवाई अड्डाः 1364 जीवित स्टार कुछओं को भेज रहे थे मलेशिया, सीमा शुल्क विभाग ने ऐसे किया नाकाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2022 20:16 IST

चेन्नई हवाई अड्डाः सामान की जांच की गई तो पाया गया कि 13 में से सात पैकेट में 1364 जीवित भारतीय स्टार कछुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतस्करी करके मलेशिया भेजने की कोशिश नाकाम कर दी।वन विभाग को सौंप दिया गया है। 

चेन्नईः तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर कार्गो सीमा शुल्क विभाग ने 1364 जीवित स्टार कछुओं को तस्करी करके मलेशिया भेजने की कोशिश नाकाम कर दी।

एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्व एशिया के देश भेजे जा रहे एक वन्यजीव सामान की अधिकारियों ने जांच की जो 230 किलोग्राम वज़नी था और जिसमें 13 पैकेट में जिंदा कैकड़े होने की जानकारी दी गई थी।

सीमा शुल्क आयुक्त, एयर कार्गो आयुक्तालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सामान की जांच की गई तो पाया गया कि 13 में से सात पैकेट में 1364 जीवित भारतीय स्टार कछुए हैं। उसमें बताया गया है कि ये कछुए ‘खतरे में पड़ी प्रजातियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर समझौते’ परिशिष्ट एक में लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध है। स्टार कछुए वन्यजीव (संरक्षण) कानून 1972 के तहत आते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली