लाइव न्यूज़ :

Minor Rape: 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों ने किया रेप, 8 महीने बाद पीड़िता लौटी घर, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 21, 2022 07:24 IST

पिछले 8 महीने में एक नाबालिग के साथ करीब 80 लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक नाबालिग के साथ पिछले 8 महीने में करीब 80 लोगों ने रेप किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरपियों में 35 से ज्यादा दलाल है।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 13 साल की लड़की के साथ 80 बार रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की खरीद कर उसे राज्य के अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है जहां उसके साथ करीब 80 बार जबरदस्ती की गई है। मामला तब सामने आया जब अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने अपनी बेटी के बारे में पुलिस से शिकायत की थी। इसकी बात पुलिस नाबालिग की तलाश में जब जुटी तब चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। अभी तक इस मामले में पुलिस ने सभी 80 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोरोना के दौरान अस्पताल में नाबालिग की मां के साथ सवर्णा कुमारी एक महिला की दोस्ती हुई थी। इसके कारण लड़की के भी रिश्ते उस महिला के साथ बन गए थे। कोरोना के वजह से जब नाबालिग की मां की मौत हो गई तो सवर्णा कुमारी ने बिना उसके पितो को बताए नाबालिग को अस्पताल से लेकर चली गई थी। तब से उसका पिता उसकी तलाश कर रह था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले महिला ने नाबालिग को गोद लिया था और यह बताते हुए वह उसे वहां से लेकर गई थी। बहुत दिन हो जाने के बाद जब उसकी बेटी का कोई पता नहीं चला तो नाबालिग के पिता ने अगस्त 2021 में पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद उसकी तलाशी शुरू हो गई थी। 

80 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अपनी जांच में महिला को मुख्य दोषी पाया और नाबालिग के साथ उसकी भी तलाशी शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने जब जांच कर कुछ गिरफ्तारी की तो नाबालिग का पता चला जिसे पुलिस ने 19 अप्रैल को आरोपियों के पास से छुड़ाया है। लंबी पूछताछ और जांच के बाद मामले में गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने करीब 80 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक बीटेक का छात्र भी शामिल है। इस मामले का एक आरोपी फिलहाल लंदन में है और पुलिस उसके बारे में भी जानकारी ले रही है। 

35 से ज्यादा है दलाल

गिरफ्तरी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पिछले आठ महीने में नाबालिग को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई वेश्यालय पर भेजा गया था जहां उसके साथ बुरा काम किया गया है। पुलिस ने जांच में सवर्णा कुमारी को मुख्य आरोपी पाया जो नाबालिग को जिस्म के धंधे में डाली थी। पुलिस को यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए 80 लोगों में 35 से ज्यादा दलाल और बाकी ग्राहक है। इस आपराध में शामिल लोगों के पास से पुलिस को 53 फोन, 3 ऑटो और बाइक बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है इन आरोपियों को विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाआंध्र प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास