लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: टिकटॉक बनाने वाली 13 साल की लड़की ने किया सुसाइड, मां-बाप घर लौटे तो फंदे पर लटका मिला शव

By भाषा | Updated: May 8, 2020 18:29 IST

पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देटिक टॉक की दीवानी 13 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी और टिक टॉक स्टार बनना चाहती थी।

यमुनानगर (हरियाणा)। टिक टॉक की दीवानी 13 वर्षीय लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी और टिक टॉक स्टार बनना चाहती थी। उसके माता-पिता कुछ दवाइयां लेने गए थे, जब उसने गुरुवार को यह कदम उठाया और कोई पत्र भी मौके से बरामद नहीं हुआ है। मृतका माता-पिता की इकलौती संतान थी।

बताया जा रहा है कि विष्णुनगर निवासी वीरेंद्र एक स्क्रैप कारोबारी के पास पास काम करते हैं। गुरुवार दोपहर बाद उनकी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद वह पत्नी को लेकर दवाई दिलाने के लिए मार्केट गए थे। इस दौरान घर पर बेटी अकेली थी। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। वीरेंद्र ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो उनकी बेटी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद वे खिड़की तोड़कर घर में गए और बाद में पुलिस को बुलाया।

डीसीपी प्रदीप राणा ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। लड़की के परिवार ने बताया कि लड़की के टिक टॉक पर 1,315 ‘फॉलोअर्स’ थे और उसने अभी तक 418 वीडियो डाले थे।

परिवार का कहना है कि उन वीडियो को कई लोगों ने पसंद भी किया था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने भी लड़की द्वारा हाल ही में डाले गए वीडियो देखे। उनसे उसके किसी मानसिक तनाव या अवसाद या किसी के दबाव में होने को कोई संकेत नहीं मिला, जिससे उसके यह कदम उठाने के कारण का पता चल पाए। डीसीपी ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

टॅग्स :टिक टोकआत्महत्या प्रयासक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा