लाइव न्यूज़ :

13 साल की बच्ची के साथ जुलाई से किया जा रहा था रेप, प्रेग्नेंट हुई तो सामने आया सच

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 10, 2019 10:56 IST

गुरुग्राम साइबर सिटी में रहने वाली 13 साल की बच्ची ने रेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बालिग हैं। फिलहाल दोनों फरार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता बच्ची आरोपियों से घर के पास ही एक किराने की दुकान पर मिली थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी भी दी।

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम साइबर सिटी में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। रेप का आरोप बच्ची के दो पड़ोसियों पर है। पुलिस को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की सूचना दी थी कि तबीयत खराब होने पर एक 13 साल की बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि वह गर्भवती है। पुलिस ने मुताबिक दोनों आरोपी बालिग हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए तलाश में लगी है। 

पुलिस के मुताबिक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता बच्ची आरोपियों से घर के पास ही एक किराने की दुकान पर मिली थी। परचून की दुकान आरोपी का ही है। पीड़िता युवक की दुकान के नजदीक ही ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 8वीं कक्षा की छात्रा सेक्टर 50 थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रही थी। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी बार ब्लैकमेल करके पीड़िता के साथ रेप करता रहा। जुलाई महीने से आरोपी पीड़िता का रेप कर रहा है। 

सिर्फ परचून दुकान वाला ही नहीं बल्कि उसका एक दोस्त भी बच्ची के साथ रेप करने लगा। घरवालों को तब पत चला जब कुछ दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब रहने लगी। उसके पेट में अक्सर दर्द की शिकायत रहने लगी। जिसके बाद घरवालों ने उसको अस्पतला में भर्ती करवाया। जहां गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

टॅग्स :गुरुग्रामरेपहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना