लाइव न्यूज़ :

13 साल की लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, प्रेमी ने तीन लोगों के संग मिलकर किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2018 17:29 IST

बताया जाता है कि गोविंदपुर गांव की रहने वाली किशोरी को गांव के ही एक लड़के ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसको झांसा देकर बीते बुधवार की रात में मिलने के लिए बुलाया।

Open in App

पटना, 31 अगस्त:बिहार की राजधानी पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग (13 वर्षीय) लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। शिकायत के महज 12 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप की घटना को अंजाम गांव के ही तीन युवकों ने दिया था। अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए दूसरी बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 

बताया जाता है कि इसके पहले 12 अगस्त को भी बदमाशों ने लड़की से गैंगरेप किया था। तब छात्रा को धमकी दी थी कि मुंह खोलने पर जान से मार देंगे। लड़की डर के मारे चुप रह गई। 29 अगस्त को दोबारा अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। छात्रा एक बगीचे में बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद उसके बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

लड़की के बयान पर राहुल कुमार, बसावन कुमार औंर किशन कुमार के खिलाफ पॉक्सो और रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आज कोर्ट में 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में पीडित छात्रा ने कहा है कि बुधवार शाम वह बगीचे में गई थी। इसी दौरान पडोस के ही इन लडकों ने मुंह पर रुमाल रख कर उसे बेहोश कर दिया।

इसके बाद आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीडिता ने प्राथमिकी में कहा है कि 12 अगस्त को भी उसके साथ इन लड़कों ने गलत काम किया था। तब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बुधवार को हुई घटना के बाद भी आरोपितों ने छात्रा और परिजनों को धमकी दी। परिजनों को फोन आया कि इस मामले में किसी ने केस किया तो उसे जान से मार देंगे। छात्रा बेहद साधारण परिवार से है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। छात्रा चार बहन और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी छात्रा ही है। आरोपित दबंग हैं। घटना के दिन छात्रा के माता-पिता देवघर गए हुए थे। गुरुवार सुबह वे घर पहुंचे तो छोटी बेटी के लापता होने की जानकारी मिली। बडी बहन ने अपने माता-पिता को बताया कि बहन रात से ही लापता है। सुबह में जब परिजन खोजबीन को निकले तो बगीचे में बेटी बेहोशी की हालत में मिली।  

वहीं, परिजनों का कहना है जब वे मुखिया के पास गए तो उन्होंने कहा कि समाज में बदनामी होगी। चुप रहना ही बेहतर है। अंत में परिजन महिला थाना पहुंचे और फिर केस दर्ज कराया। परिजनों का कहना है कि वे बिक्रम थाना में केस दर्ज कराने गए थे। लेकिन थाने में महिला कांस्टेबल नहीं थीं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस संरक्षण में पीडिता को उसके परिजनों के साथ महिला थाना में केस दर्ज कराने के लिए पटना भेजा। 

बताया जाता है कि गोविंदपुर गांव की रहने वाली किशोरी को गांव के ही एक लड़के ने पहले प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसको झांसा देकर बीते बुधवार की रात में मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही किशोरी लड़के से मिलने पहुंची कि गांव के ही राहुल, बचावन और किशुन ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जोर-जबर्दस्ती करने लगे। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी मनोज कुमार पांडे और थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ गोविंदपुर गांव और आसपास में छापेमारी कर गैंगरेप के तीनों आरोपितों राहुल, बचावन एवं किशुन को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह