लाइव न्यूज़ :

13 साल की नाबालिग के साथ 11 लोगों ने किया बारी-बारी से गैंगरेप, पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2018 20:37 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है।

Open in App

रांची, 03 अगस्तः पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 11 लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद धमकी दी कि अगर किसी को बताया दो जान से मार देंगे। बताया जाता है कि करलाजोडी के बाइहातु की रहने वाली इस मासूम के साथ पंचों गांव में 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म जिसमें 9 नाबालिग हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है। 

लड़की अपने गांव से दूर बकरी चरा रही थी तभी गांव के नौ नाबालिग और दो शादीशुदा व्यक्तियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और लड़की का मुंह गमछा से बांधकर झाड़ियों में ले गए। जिसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। 11 लोगों द्वारा दुष्कर्म के बाद डराए धमकाए जाने पर लड़की ने अपने घरवालों को भी कुछ नहीं बताया। लगभग एक सप्ताह बाद परिजनों ने पीड़िता की उदासी का कारण पूछा तो पीड़िता ने सारी बात रोते-रोते अपने परिजनों को बताया। 

उसने कहा कि बकरी लेकर चराने गई थी तो दो गांव की सीमा पर सुनसान जगह गांव के 11 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घर में नहीं बताने की धमकी भी दी। इस संबंध में लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि वो उन लड़कों का नाम नहीं जानती है, लेकिन चेहरा देख पहचान सकेगी। 

बताया जाता है कि इसके बाद आपसी विचार विमर्श के बाद पीड़िता से दुष्कर्म आरोपियों की पहचान करवाने को लेकर परिजनों ने मन बनाया। दुष्कर्मियों की पहचान करवाने को लेकर परिजन पीड़िता को उसी जगह पर लेकर गए। जहां दुष्कर्मियों में से एक लड़के को पीड़िता ने पहचान लिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने लड़के की पिटाई कर अन्य लड़कों का नाम पूछा। जिस पर दुष्कर्मी ने अन्य लड़कों के नाम बताया है। 

हालांकि इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने इस कांड की जांच शुरू कर दी है।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :गैंगरेपरेपझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद