लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: August 2, 2019 07:17 IST

पुलिस के अनुसार, 11वीं कक्षा की एक छात्रा के माता-पिता ने मंगलवार को स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की कि सोमवार को स्कूल खत्म होने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे 17 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के बाहर दो अन्य लड़कों के साथ उनकी बेटी से मारपीट की।

Open in App

केंद्रीय विद्यालय की 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर 3, पुष्प विहार की 17 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद उस समय कथित तौर पर आत्महत्या कर ली जब कोई भी घर पर नहीं था। उसके पिता बीएसएफ कॉन्स्टेबल हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना हुई। हालांकि हमें स्कूल प्रशासन की कोई गलती नहीं मिली।’’ कमरे में कोई नोट नहीं मिला है और पुलिस ने मामले में किसी तरह की साजिश से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11वीं कक्षा की एक छात्रा के माता-पिता ने मंगलवार को स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की कि सोमवार को स्कूल खत्म होने के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे 17 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के बाहर दो अन्य लड़कों के साथ उनकी बेटी से मारपीट की। स्कूल अधिकारियों ने 12वीं की छात्रा की मां को घटना की सूचना दी जिसके बाद मंगलवार को मां स्कूल आयीं।

केवीएस के एक अधिकारी ने बताया कि केवीएस के अधिकारी मामले में जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को स्कूल जाएंगे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा