लाइव न्यूज़ :

हैवानियत: पश्चिमी दिल्ली में 12 साल की बच्ची का यौन शोषण, जिंदगी मौत के बीच गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

By भाषा | Updated: August 6, 2020 05:59 IST

पश्चिमी दिल्ली में बच्ची का यौन शोषण: इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और घटना को लेकर आठ अगस्त तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस समय घटना हुई, उस समय बच्ची के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे।पीड़िता के माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार किया गया: पुलिस

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की एक बच्ची का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस ने बुधवार (5 अगस्त) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार (4 अगस्त) की है और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

12 साल की बच्ची दिल्ली एम्स में भर्ती

पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मंगलवार शाम को मिली। पड़ोसियों ने पीड़िता को खून से लथपथ देखने के बाद पुलिस और उसके माता-पिता को सूचना दी। पीड़िता को पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स के लिए रेफर किया गया।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) ए कोआं ने कहा, '' हमें पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस थाने में मंगलवार शाम को नाबालिग लड़की के उत्पीड़न की सूचना मिली थी। इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।''

पीड़िता के माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार: दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस समय घटना हुई, उस समय बच्ची के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, उसके माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार किया गया। आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, इस मामले के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और घटना को लेकर आठ अगस्त तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचाररेपएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा