लाइव न्यूज़ :

UP Crime: घर के बार आहट हुई तो सोते मां-बाप को किशोरी ने नहीं जगाया, दरवाजा खोला तो दरिंदों ने अगवा कर किया गैंगरेप

By भाषा | Updated: March 19, 2020 12:28 IST

पुलिस ने बताया कि अपहरण करने की धारा-366, सामूहिक बलात्कार की धारा-376डी, जान से मारने की धमकी की धारा-506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्जकर एक आरोपी युवक छोटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार दूसरे आरोपी देवीदीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बांदा में 12 साल की किशोर से दरिंदनों ने तमंचे के बल पर किया गैंगरेपमामले में शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई कस्बे में बारह साल की एक दलित बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना बुधवार को सामने आई। इस सिलसिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कबरई के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आधार पर बृहस्पतिवार को बताया "यह घटना मंगलवार की रात की है।

जिले के खन्ना थाना क्षेत्र का एक दलित परिवार कबरई कस्बे में किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार की रात दो युवकों ने उसके दरवाजे की कुंडी खटखटायी। उसकी बारह साल की बच्ची ने दूसरे किरायेदार समझकर कुंडी खोल दी, उस समय बच्ची के मां-बाप सो रहे थे।" उन्होंने बताया "दरवाजे की कुंडी खुलते ही दोनों युवकों ने लड़की को तमंचा दिखाकर कब्जे में लिया और एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उससे बलात्कार किया।"

सिंह ने बताया "लड़की की चीख सुन कर कुछ पड़ोसी घटनास्थल पहुंचे और एक आरोपी छोटे (23) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरा आरोपी देवीदीन (22) मौका पाकर भाग गया।" एसएचओ ने बताया कि "इस संबंध में पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को अपहरण करने की धारा-366, सामूहिक बलात्कार की धारा-376डी, जान से मारने की धमकी की धारा-506 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्जकर एक आरोपी युवक छोटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार दूसरे आरोपी देवीदीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :गैंगरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?