लाइव न्यूज़ :

11 सालों से नाबालिग साली को हवस का शिकार बना रहा था जीजा, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, ऐसे हुआ खुलासा 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2021 17:45 IST

बिहार के बेतिया जिले का मामला है.  पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह 11 साल की थी, तभी पहली बार उसके जीजा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था.

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा.कई बार जीजा को समझाया लेकिन वह नहीं माना.अब जब वह 22 साल की हो गई है तो उसपर शादी का दबाव बना रहा है.

पटनाः बिहार के बेतिया जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक मामला सामने आई है, जिसमें एक जीजा के द्वारा अपनी नाबालिग साली का 11 साल से यौन शोषण किया जा रहा था.

 

इस दौरान जीजा के द्वारा शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. लेकिन जब युवती ने शादी से इनकार किया तो उसका अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने लगा. इसके बाद युवती महिला थाने पहुंची और जीजा के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्षों से उसका जीजा यौन शोषण कर रहा था और अब शादी करने का दबाव बना रहा था. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह 11 साल की थी, तभी पहली बार उसके जीजा ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था. जिसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है. वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा.

पीड़िता के अनुसार उसने कई बार जीजा को समझाया लेकिन वह नहीं माना. अब जब वह 22 साल की हो गई है तो उसपर शादी का दबाव बना रहा है, और ऐसा नहीं करने पर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता है. जीजा के हरकतों से परेशान होकर साली ने बेतिया महिला थाने में आवेदन दे दिया.

इस बाबत बेतिया एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि लड़की के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पीड़िता ने आवेदन में जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिसको लेकर जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा