लाइव न्यूज़ :

झारखंडः पांच महिलाओं की निर्मम हत्या करने वाले 11 हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2018 20:41 IST

कोर्ट ने इस मामले के 28 आरोपियों को रिहा कर दिया है, जबकि 11 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिये गये सभी 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। डायन-बिहासी के नाम पर हुई इस हत्याकांड में 45 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया था। इसमें दो नाबालिग थे और कुछ की मौत हो गई। 

Open in App

रांची, 02 अगस्त:झारखंड के मांडर के कंजिया गांव के मरई टोली में एक साथ 5 महिलाओं की निर्मम हत्या के मामले में अदालत ने 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसमें तीन साल पहले 5 महिलाओं को डायन (तत्र-मंत्र) बताकर उन्हें निर्वस्त्र कर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।

कोर्ट ने इस मामले के 28 आरोपियों को रिहा कर दिया है, जबकि 11 लोगों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिये गये सभी 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। डायन-बिहासी के नाम पर हुई इस हत्याकांड में 45 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया था। इसमें दो नाबालिग थे और कुछ की मौत हो गई। 

जिन महिलाओं की हत्या हुई है उनमें से एक की बेटी ने अगले दिन पुलिस को बताया कि देर रात लोगों ने तलवार और लाठी से पीटकर उसकी मां को मार डाला। उनके कपड़े फाड़ दिये। मारी गई महिला की बेटी ने बताया था कि उनके इलाके में कई बच्चों की बीमारी से मौत हो गई। लोगों ने इसके लिए उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया। वे यह समझने के लिए तैयार नहीं थे कि उनके बच्चे बीमारी से मरे हैं, जादू-टोना से नहीं। 

अपर न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत ने अलग-अलग चार प्राथमिकी में शामिल 40 अभियुक्तों पर फैसला सुनाया। अभियुक्तों में कई ऐसे हैं जो चारों मामले में अभियुक्त हैं। मुख्य रूप से 11 अभियुक्तों को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और बाकी को बरी कर दिया गया है। अदालत ने दोषियों को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है। इसमें सबसे अधिक उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया है। 

अदालत ने कहा सभी धाराओं की सजाएं एक साथ चलेंगी। लेकिन जिन दोषियों को चारों मामले में सजा सुनाई गई। उनकी एक केस की सजा खत्म होने पर पर दूसरे केस की सजा चलेगी। अदालत ने अपने फैसले में एक कविता भी लिखकर टिप्पणी की है। इस मामले में 43 अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें एक का निधन हो गया है और दो नाबालिक घोषित किए गए हैं। 

नाबालिकों का ट्रायल किशोर न्याय बोर्ड में चल रहा है। हत्या के आरोप में मुख्य रूप से वर्णावश खलखो, बीगू उर्फ बिल्लू उराव, कृष्णा खलखो, विश्वनाथ खलखो, पंचू उरांव, बिरसा उरांव, अनिल खलखो उर्फ उरांव, बलदेव खलखो, विश्वनाथ उरांव, मनोज उरांव, जीतवाहन उरांव, लिटवा खलको, सुभाष खलखो, विनोद कुजूर, सनू उरांव, राजू कुजूर, चुन्नी खलखो, जगन्नाथ उरांव, मांगे कुजूर, सोमरा खलखो, चमरा खलखो, बबलू खलखो, जेवियर खलखो, मोजेश खलखो, अलबीनूस खलखो, गंदरू खलखो, जोन खलखो, क्लेमेंट खलखो, कुसुम खलखो, गंगी खलखो, राजेश तिग्गा, रोबो भगत, संदीप खलखो, रोमित खलखो, सन्नो खलखो उर्फ उरांव संजय खलखो, मंगरा बिहारी खलखो, सचिन खलखो, अरुण बाडा और मंगल खलखो पर फैसला आया है।

उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त 2015 की आधी रात डायन बिसाही कुप्रथा को लेकर ग्रामीणों ने 5 महिलाओं की हत्या एक साथ कर दी गई थी। जिन महिलाओं की हत्या की गई थी उसमें मदनी खलखो, एतवरिया खलखो, जसिंता खलखो, तेतरी खलखो और रतिया खलखो शामिल थीं। 

इन महिलाओं को निर्वस्त्र कर लाठी डंडे से पीटकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी। मामले को लेकर मांडर थाने में अलग-अलग 4 प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनके शव को बोरे में बंद करकेगांव के बाहर सुनसान जगह में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में 50 लोगों की गिरफ्तारी हुई।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :झारखंडकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह