लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: वेश्यालय से मुक्त कराई गई 11 नाबालिग लड़कियां, एक लाख रुपए में खरीदता था एजेंट

By भाषा | Updated: July 31, 2018 18:00 IST

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं और वे हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं।

Open in App

हैदराबाद 31 जुलाई: तेलंगाना के एक शहर में एक वेश्यालय से ग्यारह नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है और इस संदर्भ में छह महिलाओं समेत आठ तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और समेकिल बाल विकास सेवाओं की एक संयुक्त टीम ने कल यादद्रि भोंगिर जिले के यादागिरिगुट्टा में वेश्यालयों पर छापा मारा। उसने सात से 10 साल उम्र की 11 लड़कियों को मुक्त कराया और तस्करों को गिरफ्तार किया। 

रचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि तस्कर एजेंट के माध्यम से गरीब परिवारों से इन बच्चियों को खरीदते हैं और वे हर लड़की के लिए एक से डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करते हैं।

आयुक्त के अनुसार तत्पश्चात लड़कियों को वेश्यालय भेजा जाता है और वहां उन्हें यौवनास्था तक रखा जाता है। तस्कर एक डॉक्टर को रखते हैं जो इन बच्चियों को हार्मोन का इंजेक्शन देता है ताकि वे जल्द बड़ी हो जाएं। 

भागवत ने बताया कि मुक्त करायी गयी सभी लड़कियों को बालिका गृह भेज दिया गया है। तस्करों के खिलाफ भादसं एवं पोक्सो की संबंधित धाराएं लगायी गयी हैं।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह